{"_id":"57e574704f1c1bc32ca8243d","slug":"dalit-killed-in-hathras","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकादा करने पर दबंगों ने दलित को काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तकादा करने पर दबंगों ने दलित को काट डाला
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सासनी
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Doctors got treatment of dalit
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी (हाथरस)। क्षेत्र के गांव बिजाहरी के जंगल में एक दलित व्यक्ति की दरांती से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप गांव के दबंगों पर लगा है। परिजनों की मानें तो उधारी के डेढ़ हजार रुपये मांगने पर दबंगों ने इस दुस्साहसिक घटना को अंजाम दिया। इस मामले में गांव के तीन सगे भाइयों और उनके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जिनमें से मुख्य आरोपी और उसके पिता को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया।
ग्राम बिजाहरी निवासी 58 वर्षीय सूरजपाल उर्फ नेकसेराम पुत्र कांशीराम शुक्रवार की सुबह शौच करने जंगल में गया था। अन्य ग्रामीण भी शौच के निकले थे। गंदे नाले के निकट आम के बाग में खून से लथपथ नेकसे कराह रहा था। सूचना पर परिजनों के साथ पुलिस भी मौके पर आ गई। घायल के सिर, शरीर एवं गर्दन पर दर्जन भर से अधिक वार के निशान और कटे हुए गुप्तांग देखकर ग्रामीण भौचक रह गए। घायल की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में सूरजपाल के भाई गयाप्रसाद पुत्र कांशीराम ने गांव के जीतू, दीपक और सचिन पुत्रगण सुरेश और सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें आरोप है कि उसके भाई के इन लोगों पर डेढ़ हजार रुपये उधार थे। तगादा करने पर इन लोगों ने उसके भाई की जघन्य तरीके से हत्या कर दी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी जीतू और उसके पिता सुरेश को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने मौके से दरांती भी बरामद की है।