फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   criminals attack on tample

रामायण ग्रंथ फेंका, मंदिर में तोड़फोड़

Mon, 25 Jan 2016 11:51 PM IST
hathras
hathras Updated Mon, 25 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
criminals attack on tample
हसायन। कोतवाली क्षेत्र के गांव अभयपुर में दो भाइयों की दुस्साहसिक हरकत से हंगामा हो गया। आरोप है कि इन दोनों ने गांव में नवनिर्मित हनुमान मंदिर पर अखंड रामायण पाठ का विरोध करते हुए न केवल पवित्र रामायण ग्रंथ को फेंक दिया, बल्कि मंदिर में तोड़फोड़ करते हुए महिलाओं व लड़कियों से भी अभद्रता की। लाउडस्पीकर और माइक उठाकर फेंक दिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को पथराव कर भगाने का भी आरोप है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी फोन से पुलिस अधिकारियों को दी तो उनके निर्देश पर कोतवाली हसायन की फोर्स गांव पहुंच गई और मामले की छानबीन की। ग्रामीणों ने एचसीपी देवदत्त के नेतृत्व में पहुंची पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। ग्रामीणों ने आरोपी दोनों सगे भाइयों के खिलाफ मौके पर ही पुलिस को तहरीर भी दे दी। इससे पूर्व ही यह दोनों युवक गांव से फरार हो गए हैं। इस घटना से गांव के दोनों पक्षों में तनाव भी व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed