फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cricket betting offer five cede its

क्रिकेट की सट्टेबाजी कराते पांच दबोचे

Tue, 22 Mar 2016 11:31 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Mar 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
Cricket betting offer five cede its
क्रिकेट सट्टेबाजी में पुलिस की हिरासत में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। इंटेलीजेंस विंग, क्राइम ब्रंाच, सर्विलांस टीम और सदर कोतवाली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में रविवार रात जलेसर रोड स्थित एक सबमर्सिबल फैक्ट्री पर छापेमारी की गई। इस दौरान पांच लोगों को टी-20 वर्ड कप के मैचों में सट्टेबाजी कराने के आरोप में रंगे हाथ पकड़ा गया। इनके पास से पुलिस ने एक टीवी, एक एडॉप्टर, दो रिमोट, एक सेट टॉप बॉक्स, छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पांचों आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली में पत्रकारों को छापेमारी की जानकारी देते हुए एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि जुटाई गई सूचना पर पुलिस ने जलेसर रोड पर श्याम नगर स्थित सबमर्सिबल फैक्ट्री पर छापा मारा था। यहां सट्टेबाजी का कारोबार रविंद्र सिंह उर्फ रग्घा ठाकुर पुत्र छोटे सिंह निवासी तरफरा के संरक्षण में चल रहा था। रविंद्र के अलावा गली रग्घा पाठक निवासी आशीष अग्रवाल पुत्र राम अग्रवाल और प्रशांत पुत्र रमेशचंद्र, जितेंद्र कुमार पुत्र राजकिशोर शर्मा निवासी हनुमान गली, वंशी अग्रवाल पुत्र मोहन अग्रवाल निवासी मालिन गली को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी में सर्विलांस प्रभारी अजय कौशल, पीआरओ सुधीर कुमार, एसएसआई नरेंद्र पाल सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


बाहरी जिलों से जुड़े हैं तार
एसपी ने बताया कि जिले में क्रि केट की सट्टेबाजी पर शिकंजा कसने के लिए पिछले कई दिनों से पुलिस की टीमें जुटी हुई थीं। पकड़े गए आरोपियाें से पूछताछ में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। क्रि केट सट्टेबाजी के तार बाहरी जिलों से जुड़े हुए हैं। एसपी ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा। जल्द ही कुछ और गिरफ्तारी होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed