फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Crashed a bus full of pilgrims , eight injured

तीर्थ यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, आठ जख्मी

Thu, 16 Jun 2016 12:14 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। चंदपा थाने के पास बुधवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस को किसी बड़े वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बस में सवार यात्री बस के शीशों से टकराए। आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक को चिंताजनक हालत में देर रात अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद मौके से लेकर जिला अस्पताल तक चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन


यह बस सहपऊ के गांव नगला बिहारी से करीब 80 यात्रियों को लेकर राजघाट जा रही थी। यह सभी यात्री गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। जैसे ही यह बस आगरा रोड पर थाना चंदपा के निकट पहुंची। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे किसी बड़े वाहन ने इसमें जोरदार टक्कर मारी। एकाएक हुई इस दुर्घटना से बस में मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। तुरंत ही चंदपा पुलिस भी वहां पहुंच गई और बस में से आठ गंभीर रूप से घायल यात्रियों को निकलवाकर उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल पहुंचाया। एक यात्री बच्चू सिंह निवासी नगला बिहारी को रेफर किया गया है। खबर लिखने तक जिला अस्पताल में घायल यात्रियों का इलाज चल रहा था और वहां काफी भीड़ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed