फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Controversy over the death of two children in Hathras

हाथरस में दो बच्चों की मौत पर बवाल

Thu, 16 Jun 2016 12:14 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Controversy over the death of two children in Hathras
दो बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जाम लगाकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। शहर के मोहल्ला सीयलखेड़ा ऊंटगाड़ी में मंगलवार और बुधवार को दो मासूम बच्चों की मौत हो गई और दो बच्चे बीमार हैं। मोहल्ले वालों का आरोप है कि मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों को एक्पायर डेट की वैक्सीन पिलाने से ऐसा हुआ है। इसको लेकर भड़के परिजनों और अन्य लोगों ने बुधवार की सुबह सीएमओ दफ्तर पर जमकर हंगामा काटा। गुस्साए लोगों ने पहले तो अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया। उसके बाद तालाब चौराहे को भी जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और शहर विधायक गेंदालाल ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


मोहल्ला सीयल खेड़ा ऊंटगाड़ी निवासी बलवीर सिंह की आठ माह की बेटी निशा की हालत मंगलवार को अचानक खराब हो गई। परिजनों ने निशा को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह इसी मोहल्ले के सोनपाल के 45 दिन के मासूम बेटे चिराग की तबियत भी अचानक खराब हो गई। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने चिराग को मृत घोषित कर दिया। इसी मोहल्ले के मुकेश का दो माह का बेटा गगन और जयशंकर कामासूम बेटा भी बीमार हैं। इन्हें भी उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। यहां जयशंकर के बेटे को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इसके बाद मृत और बीमार बच्चोें के परिजनों और मोहल्ले के लोगों में गुस्सा व्याप्त हो गया। आक्रोशित लोग बड़ी संख्या में तालाब चौराहा स्थित सीएमओ दफ्तर पर पहुंच गए। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। जब इनकी बात किसी ने नहीं सुनी तो इन लोगों में आक्रोश गहरा गया। गुस्साए लोगों ने अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया। चिकित्सकों से भी नोक-झोंक हो गई। इसके बाद इन लोगों ने तालाब चौराहे पर भी जाम लगा दिया। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया कि 13 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले में बच्चों का मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण किया था, जिसके तहत बच्चों को एक्सपायरी डेट की डीपीटी वैक्सीन लगा दी गई। बीमार बच्चे के पिता मुकेश ने इस एक्सापायरी डेट की डीपीटी वैक्सीन की खाली शीशी को भी मौके पर आए विधायक गेंदालाल को दिखाया। आरोप यह भी था कि जो बच्चे मर गए हैं, उनके शरीर पर नीले रंग के निशान भी पड़ गए थे। किसी तरह विधायक गेंदालाल ने जाम लगा रहे लोगों को समझाया और उच्चाधिकारियों से बात कर मदद दिलाने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों ने जाम खोला। 
विज्ञापन



-13 जून को मोहल्ला ऊंटगाड़ी में आठ बच्चों का टीकाकरण हुआ था। इन बच्चों के पेंटावेलेंट और आईपीवी वैक्सीन लगाई गई थी, लेकिन जो डीपीटी वैक्सीन की खाली शीशी दिखाई जा रही है, उसकी सप्लाई तो जिले में 2015 से ही बंद हो गई है। 14 जून को दो बच्चों की मौत तेज बुखार की वजह से हुई है। मोहल्ले में भी टीम भेजकर मामले की जांच कराई गई है। जिन बच्चों का टीकाकरण किया गया था, उनमें से छह के अभिभावकों के बयान भी ले लिए गए हैं। मृृत चिराग का पोस्टमार्टम भी कराया गया है। उसका बिसरा भी सुरक्षित रख लिया गया है। इस बिसरे को जांच के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विजेंद्र सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, हाथरस। 

-मृत बच्चे चिराग के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। वह इस पूरे मामले की जांच करा रहे हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. रामवीर सिंह, सीएमओ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed