गबन में फंसे बीईओ, पूर्व प्रधान, शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। विकास खंड हाथरस के प्राथमिक विद्यालय विधिपुर के खाते से शासन की रोक के बावजूद गलत तरीके से 1.16 लाख रुपये की धनराशि निकालने के मामले में बीएसए ने हाथरस गेट पुलिस को तहरीर सौंपी है। इसमें तत्कालीन ग्राम प्रधान, प्रधानाध्यापक एवं खंड शिक्षा अधिकारी हाथरस को आरोपी बनाया गया है।
बीएसए देवेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस को सौंपी गई तहरीर में लिखा गया है जब शासन ने ग्राम पंचायत के खातों के संचालन पर रोक लगा दी है। उसके बाद भी तत्कालीन प्रधान, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं खंड शिक्षा अधिकारी हाथरस ने साठ-गांठ करके विद्यालय के एमडीएम व ग्राम शिक्षा निधि के खातों से छात्रवृत्ति एवं क्रिया कलापों के लिए विद्यालयों को भेजी गई धनराशि 1.16 लाख रुपये अवैध रूप से निकाल ली। इस मामले में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर इन तीनों की जिम्मेदारी सुनिश्चित हुई है। सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में तीनों के खिलाफ विधिवत रूप से कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की गई है। कोतवाली हाथरस गेट के प्रभारी राजेश्वर त्यागी ने बताया कि तहरीर मिल गई है। इसका अध्ययन करने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।