फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Car Looted on Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर चालक को बंधक बनाकर कार लूटी

Sat, 17 Jun 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सादाबाद/हाथरस।
ब्यूरो, अमर उजाला, सादाबाद/हाथरस। Updated Sat, 17 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Car Looted on Yamuna Expressway
delhi jaipur expressway - फोटो : अमर उजाला
यमुना एक्सप्रेस-वे पर सादाबाद क्षेत्र में गांव मिढ़ावली के पास गुरुवार रात यात्री बनकर बैठे बदमाशों ने एक कार को लूट लिया। बदमाश कई घंटे चालक को घुमाते रहे और देर रात करीब एक बजे उसे एक्सप्रेस-वे से अलग गांव छाबा नगरिया के पास फेंक गए। सुबह पीड़ित ने पुलिस को आकर जानकारी दी। उसने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एटा जनपद के थाना पिलुआ के गांव इमलिया निवासी चालक विशन कुमार ने बताया कि उसकी अर्टिगा कार संख्या एचआर 55 बी 9697 टैक्सी परिमिट पर पास है। 15 जून को देर शाम वह आगरा से नोएडा के लिए चला। आगरा में कुबेरपुर पर उसे एक सवारी ने हाथ दिया और परी चौक जाने की बात कही। उसने सवारी को गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद कुछ दूरी पर दो व्यक्ति और मिले। वह भी नोएडा जाने की बात कहकर गाड़ी में बैठ गए।
विज्ञापन


इससे कुछ आगे चलने पर दो और लोग सवारी बनकर नोएडा के लिए बैठ गए। रात करीब 10 बजे कार खंदौली स्थित टोल प्लाजा से आगे सादाबाद क्षेत्र में पहुंची, तभी बदमाश सक्रिय हो गए। बदमाशों ने हथियारों के बल पर चालक को बंधक बना लिया। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर उसे पीछे डाल दिया। कई घंटे बदमाश कार को इधर-उधर घुमाते रहे। बदमाशों ने चालक से 12 हजार रुपये, मोबाइल भी लूट लिए। रात करीब एक बजे बदमाश उसे सादाबाद क्षेत्र में गांव छाबा नगरिया के पास फेंक दिया और कार लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण वहां आ गए और उसे बंधनमुक्त कराया। पीड़ित ने इसकी जानकारी कार स्वामी शीलेंद्र पुत्र लायक सिंह निवासी अगराना सिकंदराराऊ को दी। कार स्वामी भी कुछ घंटे बाद मौके पर पहुंच गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह से का कहना है कि यह घटना आगरा क्षेत्र की है। बदमाश आगरा क्षेत्र से ही सवारी बनकर बैठे थे। फिर भी पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच जांच की जाएगी। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed