{"_id":"a44b119e8f76321aa4dd2267030f30b5","slug":"car-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी पर जानलेवा हमला
hathras
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। अलीगढ़ से आगरा जा रहे एक व्यापारी पर ट्रक चालक ने जानलेवा हमला कर दिया। उसकी कार को कई बार रास्ते में जोरदार टक्कर मारी गई। बचने के लिए व्यापारी ने सासनी कोतवाली में अपनी कार घुसा दी। सासनी पुलिस ने इस व्यापारी को हाथरस तहसील की सीमा तक छोड़ा। हालांकि इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई है।
आगरा निवासी सर्राफा व्यापारी गिरवर जौहरी अतरौली से लौट रहे थे और आगरा जा रहे थे। अलीगढ़ में सासनी गेट चौराहा पार करने के बाद रूसा अस्पताल के पास उन्हें पीछे से चल रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बाल-बाल बचे व्यापारी ने इसे सामान्य हादसा मानते हुए प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद ट्रक चालक ने उन्हें रास्ते में कई बार टक्क र मारने की कोशिश की, लेकिन वह सावधानी के कारण हर बार बच गए। पीछे लगे ट्रक के कारण जौहरी सासनी कोतवाली में अपनी कार ले गए। वह पुलिस की मदद से हाथरस तक पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक उन्हें कोई शिकायत नहीं की गई है।