{"_id":"5a0734934f1c1bdb538bc882","slug":"canter-hits-bike-two-brothers-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर ने रौंदी बाइक, दो भाइयों की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर ने रौंदी बाइक, दो भाइयों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)।
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
दो भाइयों की मौत के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज रोड पर अगसौली चौराहे के निकट शनिवार को दोपहर करीब साढे़ तीन बजे सिकंदराराऊ की तरफ आ रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को पीछे से आ रही कैंटर गाड़ी ने रौंद दिया। इससे दोनाें की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर सहित चालक को पकड़ कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव पोरा चित्तरपुर निवासी दुर्गसिंह के पुत्र गिरिराज (27) की कासगंज रोड स्थित गांव महमूदपुर में ससुराल है। गिरिराज अपने छोटे भाई धीरज (25) के साथ ससुराल से बाइक पर अगसौली होकर अपने घर लौट रहा था। अगसौली चौराहे पर सामने आ गई ढकेल को बचाने के चक्कर में उसने बाइक में ब्रेक मारे। इतने में पीछे से तेज गति से आ रही कैंटर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए।
कैंटर की चपेट में आने से दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक सिकंदराराऊ की तरफ भागा लेकिन कोतवाली पुलिस ने पीछा कर कैंटर सहित चालक को पकड़ लिया। मामले को लेकर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।