फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bus Hits two cars of Grooms Side, three died

बेकाबू बस ने रौंदी बारातियों की कारें, तीन की मौत

Thu, 29 Jun 2017 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कासगंज/हाथरस।
ब्यूरो, अमर उजाला कासगंज/हाथरस। Updated Thu, 29 Jun 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
Bus Hits two cars of Grooms Side, three died
Accident in kasganj - फोटो : amar Ujala
कासगंज-सिकंदराराऊ मार्ग पर मंगलवार रात अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे खड़ी बारातियों की स्कॉर्पियो एवं बोलेरो कार को रौंद दिया। हादसे में दोनों गाड़ियों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक किशोर ने अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार भी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। स्कॉर्पियो और बोलेरो को टक्कर मारने के बाद बस विद्युत पोल टकरा गई। बस में सवार पचास श्रद्धालु हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


जनपद हाथरस के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली से विकास पुत्र रमेश चंद्र चौहान की बारात सोरों के हथलेंड़ी गांव गई थी। मंगलवार रात एक स्कॉर्पियो एवं बोलेरो में सवार होकर कुछ बराती सिंधौली लौट रहे थे। बांकनेर के पास स्कॉर्पियो में कुछ कमी आ गई। इस पर स्कॉर्पियो और बोलेरो दोनों रुक गई। तभी सिकंदराराऊ की ओर से आ रही बस ने अनियंत्रित होकर दोनों कारों को टक्कर मार दी। कार में सवार और बाहर खड़े सभी बाराती बस की चपेट में आ गए। हादसे में स्कॉर्पियो का चालक श्योराज पुत्र झांझन लाल निवासी नगला मसंद की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं बोलेरो के चालक गगन पुत्र भूप सिंह निवासी नगला मसंद की अलीगढ़ में उपचार को ले जाते समय मौत हो गई। हादसे में सिंधौली निवासी जयवीर (52), हरवीर (40), अंशू (10), चहका पटियाली निवासी राजनाथ (15), अभिषेक (13), भरत (8), अनुज (22), बड़ानू निवासी रामपाल (61) कुंवरपाल, अशोक एवं शिवचरन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इसमें राजनाथ (15) की उपचार के दौरान मौत हो गई। राजनाथ, दूल्हा विकास का ममेरा भाई था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य घायलों में कई की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इधर, दोनों कारों को टक्कर मारने क बाद बस विद्युत पोल से टकरा गई, जिससे  विद्युत पोल भी दो जगह से टूटकर बस पर झुक गया। हालांकि गनीमत रही कि हाईटेंशन लाइन का तार बस से नहीं छुआ। इससे बस में सवार यात्री बच गए। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया। बस में फिरोजाबाद के नगला हरिसिंह के पचास लोग अमरोहा जात करने जा रहे थे। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed