{"_id":"5702b4584f1c1bfe52c813eb","slug":"bspai-met-sp-48-hour-ultimatum","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी से मिले बसपाई, 48 घंटे का अल्टीमेटम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी से मिले बसपाई, 48 घंटे का अल्टीमेटम
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
दरियापुर की घटना को लेकर एसपी से वार्ता करते विधायक व बसपाई।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। मुरसान क्षेत्र के गांव विशुनदास में दलितों पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बसपाइयों ने एसपी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। बसपा नेताओं ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है।
पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख, विधायक गेंदालाल चौधरी, बसपा नेता रामेश्वर उपाध्याय आदि ने एसपी को बताया कि 23 मार्च को हुई घटना में 17 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इनमें से अधिकांश महिलाएं और वृद्ध थे। घटना के बाद से दलित समाज के लोगों को समझौता करने के लिए धमकाया जा रहा है।
बसपा नेताओं ने एसपी से मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी हो। पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जाए। उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। समझौते का दबाव बना रहे लोगों की जांच कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। बसपा नेताओं ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो छह अप्रैल से पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी, इसकी जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की होगी। मिलने वालों में योगा पंडित, राजकपूर, राजकुमार, आशीष दीक्षित, रामगोपाल चतुर्वेदी, पंकज चौधरी, सोबी कुरैशी, इंद्रजीत सिंह, भगवान सिंह आदि अनेक बसपाई शामिल थे।