{"_id":"58cc24a54f1c1b275a32a9da","slug":"boys-blaim-for-loot-with-attack-of-flaimable-element","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वलनशील पदार्थ डालकर लूटपाट का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वलनशील पदार्थ डालकर लूटपाट का आरोप
ब्यूूूराे, अमर उजाला, सासनी
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
victims in the hospital
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सासनी (हाथरस)। अलीगढ़-आगरा हाइवे पर स्कूटी से जा रहे दो भाइयों ने कार सवार लोगों पर ज्वलनशील डालकर 1 लाख 20 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। ज्वलनशील पदार्थ से स्कूटी चला रहा एक युवक झुलस गया। पीड़ितों ने सासनी पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें मडराक थाने भेज दिया।
अलीगढ़ के पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव हरदोई निवासी मो. शमशाद पुत्र बाबू खां अपने भाई इजराइल के साथ स्कूटी से आगरा जा रहा था। इजराइल ने बताया कि दोनों टोस्ट (रस्क) बनाने की मशीन लेने जा रहे थे। उनके पास 1 लाख 20 हजार रुपये रखे थे। मडराक गांव से आगे आर्यनगर के सामने हाइवे पर एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया।
बदमाशों ने ज्वलनशील पदार्थ फेंककर उनसे रुपये लूट लिए। ज्वलनशील पदार्थ से स्कूटी चला रहे शमशाद का कंधा और हाथ झुलस गया। दोनों भाई डर के कारण पास के ही एक ढाबे पर जाकर छिप गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने पीड़ितों को उपचार के लिए भेजा। पीड़ितों का कहना है कि वे लूटपाट करने वाले बदमाशों को पहचानते हैं। सासनी के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार द्विवेदी का कहना था कि घटना स्थल सासनी थानाक्षेत्र में नहीं है। इसलिए पीड़ितों को मडराक भेज दिया गया। प्रथम दृष्टया मामला मारपीट का प्रतीत होता है।
बाेली पुलिस-
दोनों पीड़ित गांव की लड़की को अगवाकर दुष्कर्म के मामले में एक दिन पहले ही जेल से छूटकर आए हैं। यह लोग लड़की पक्ष के लोगों पर ही तेजाब डालने का आरोप लगा रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार परीक्षण के बाद जलने के निशान बैटरी के पानी से जलने जैसे प्रतीत हो रहे हैं। पीड़ित सुबह नौ बजे की घटना बता रहे हैं, जबकि दोपहर को यह दोनों सासनी थाने पहुंचे थे और शाम को मडराक आए। अगर तेजाब डाला गया होता तो हालत ज्यादा गंभीर होती। प्रथम दृष्टया रंजिशन प्रपंच रचने का मामला प्रतीत हो रहा है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।
- रामकुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर मडराक।