{"_id":"5b2beff94f1c1b53268b741a","slug":"blackmail-is-now-making-a-bath-made-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते हुए बनाया वीडियो अब कर रहा ब्लैकमेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहाते हुए बनाया वीडियो अब कर रहा ब्लैकमेल
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
blackmail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में रहने वाले शख्स ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया है। आरोपी अब महिला पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। आरोपी ने धमकाया है कि अगर महिला ने उसकी बात नहीं मानी तो वह वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड कर देगा। महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़िता के मुताबिक 13 मई को वह अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी। इस बाथरूम की एक खिड़की सड़क किनारे है। आरोपी ने इसी खिड़की से चुपचाप महिला का वीडियो बना लिया। इसके बाद वह महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमका रहा है। वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा है।
महिला के परिजनों को जब इसका पता चला तो उन्होंने हाल ही में आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद आरोपी का छोटा भाई महिला के घर पहुंचा और गाली-गलौज की। आरोपियों ने महिला और उसके परिजनों को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है। कोतवाल योगेश सिरोही का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो