फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   biker loots Chain

दिनदहाड़े बाइक सवार से मारपीट कर लूटी चेन

Sat, 16 Dec 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Sat, 16 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
biker loots Chain
प्रतीकात्मक चित्र
इगलास अड्डा रेलवे फाटक पर मंदिर से घर जा रहे एक बाइक सवार के साथ दूसरी बाइक पर सवार तीन लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद आरोपी बाइक सवार की चेन तोड़कर भाग गए। बाइक सवार युवक ने सदर कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। तीन थानों के सीमा विवाद में उलझने के कारण इस मामले में शुक्रवार रात तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी थी। 
विज्ञापन


इगलास रोड स्थित माधव बिहार कॉलोनी के रहने वाले जितेंद्र कुमार शनिवार सुबह मथुरा रोड पर बौहरे वाली देवी मंदिर से पूजा कर बाइक से घर लौट रहे थे। इगलास अड्डा रेलवे फाटक बंद था। जितेंद्र कुमार ट्रेन का इंतजार करने लगे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां आए। इनमें से एक ने जितेंद्र को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। जितेंद्र कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जितेंद्र के गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ ली और बाइक पर बैठकर भाग निकले।
विज्ञापन


जितेंद्र के मुताबिक लूटी गई चेन का वजन 20 ग्राम था। वहीं कोतवाली पुलिस यह पता कर रही है कि लूट फाटक से पहले हुई या बाद में या फिर दोनों फाटकों के बीच में। रेलवे फाटक से इस ओर सदर कोतवाली क्षेत्र है, वहीं फाटक के दूसरी ओर थाना हाथरस गेट क्षेत्र लगता है। दोनों फाटकों के बीच जीआरपी का थाना क्षेत्र लगता है। सदर कोतवाल जसपाल सिंह पंवार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल तय होते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed