फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bike rider dies of tractor trolley collision

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 06 Jan 2019 12:11 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sun, 06 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies of tractor trolley collision
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद जिला अस्पताल में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट के मथुरा रोड सुंदर बाग गेस्ट हाउस के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसकी पत्नी और छह साल के बेटे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन


वहीं अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय भी पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और मृतकों के परिजनोें को सांत्वना दी।
विज्ञापन



मथुरा रोड स्थित गांव नगला गजुआ निवासी राहुल (25 वर्ष) पुत्र छीतर सिंह निवासी अपनी पत्नी सोनू देवी और छह वर्षीय पुत्र कान्हा के साथ हाथरस में शनिदेव मंदिर के दर्शन करने आ रहा था। इस बीच मथुरा रोड पर सुंदर बाग गेस्ट हाउस के पास हाथरस की ओर से जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने राहुल की बाइक को सामने से रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच फंसे राहुल के शव को जैसे-तैसे निकाला। मौके का मंजर देखकर लोग सिहर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के शव को जिला अस्पताल लाया गया और उसकी पत्नी और बेटे को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed