फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Bijendra of Iglas found dead in canal

इगलास के बिजेंद्र का निकला नहर में मिला शव

Tue, 26 Sep 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।  Updated Tue, 26 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bijendra of Iglas found dead in canal
murder
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली के पास नहर में पिछले हफ्ते मिले 45 वर्षीय युवक के शव को पुलिस ने जमीन से निकलवाकर उसकी दोबारा शिनाख्त करवाई। पिछले हफ्ते इस शव की गलत शिनाख्त हो गई थी।
विज्ञापन


अब इस शव की पहचान पुलिस ने जिला अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी बिजेंद्र के रूप में की गई। पुलिस ने इस शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, पूर्व में शव की पहचान गढ़ी गिरधरा निवासी शंकर लाल के रूप में उसके परिजनों ने की थी, जिसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव शंकरलाल के परिजनों को सौंप दिया था। उन्होंने इस शव की स्थिति खराब होने के कारण इसका अंतिम संस्कार जलाने के बजाय जमीन में दफनाकर किया था।      
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि पिछले हफ्ते गुरुवार को कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली के निकट नहर से पुलिस ने एक शव बरामद किया था। बाद में इस शव की शिनाख्त गढ़ी गिरधरा निवासी शंकरलाल के रूप में कर ली गई थी। शंकरलाल चूंकि गांव से लापता था, इसलिए परिजनों ने नहर से मिले शव को शंकरलाल का समझ लिया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया और शव को शंकरलाल के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शंकरलाल के परिजनों ने शव की हालत बेहद खराब होने पर जमीन में दफनाकर अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार की सुबह घर से बाहर गए शंकरलाल का फोन परिजनों के पास आया। फोन पर शंकरलाल के जिंदा होने की जानकारी होने के बाद परिजनों ने शंकरलाल को तुरंत पूरे मामले की जानकारी दी और घर बुलाया। शंकरलाल के लौटने के बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली हाथरस गेट पहुंचे और कोतवाल अनिल कुमार सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी।


शंकरलाल के जिंदा होने की बात सुनकर कोतवाल सन्न रह गए थे, जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को इस शव को जमीन से खुदवाकर निकलवाया। अब अलीगढ़ जिले की कोतवाली इगलास क्षेत्र के गांव रामपुर के लोगों ने इस शव की पहचान बिजेंद्र के रूप में की है। शिनाख्त से संतुष्ट होने के बाद अब इस शव को बिजेंद्र के परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अब इस मामले की विधिवत रूप से तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed