फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   arrest stay for one day

विनोद उपाध्याय की गिरफ्तारी पर एक दिन के लिए रोक

Wed, 06 Jan 2016 11:46 PM IST
hathras
hathras Updated Wed, 06 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। हाईकोर्ट ने हाथरस से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विनोद उपाध्याय को चुनाव लड़ने और मतदान करने से रोकने की मांग में दाखिल याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने विनोद के खिलाफ दर्ज जानलेवा हमले के मुकदमे में एक दिन के लिए उनकी गिरफ्तारी पर भी रोक लगाई है। विनोद उपाध्याय पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के भाई हैं। आरोप है कि वह मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी ओमवती ने विनोद के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता और न्यायमूर्ति मुख्तार अहमद की खंडपीठ ने इस पर सुनवाई की। विनोद उपाध्याय की ओर से अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी ने दोनों याचिकाओं पर पक्ष रखते हुए कहा कि सारा मामला राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का है। जिला पंचायत अध्यक्ष पर नामांकन करने की वजह से याची के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर उसे चुनाव लड़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

गिरफ्तारी पर रोक के मामले में न्यायमूर्ति विक्रमनाथ और न्यायमूर्ति एएस चौहान की पीठ ने सुनवाई की। कोर्ट ने इस प्रकरण पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि चुनाव के समय ही इस प्रकार की प्राथमिकियां क्यों दर्ज कराई जाती हैं। विनोद उपाध्याय की गिरफ्तारी पर एक दिन (सात जनवरी तक) रोक लगाते हुए कोर्ट ने प्रमुख सचिव गृह से हलफनामा मांगा है। सहायक शासकीय अधिवक्ता को निर्देश दिया है कि आदेश की जानकारी संबंधित जिले के डीएम और एसएसपी को तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed