फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ambulance to the pregnant woman's husband thrashed serious

एंबुलेंस ने गर्भवती महिला के पति को रौंदा, गंभीर

Mon, 22 Feb 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

सादाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सौरईया बढ़ार में एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसके पति द्वारा स्वास्थ्य विभाग की 102 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर एंबुलेंस शाम साढे 3 बजे गांव पहुंच गई। चालक एंबुलेंस को तेजी से बैक कर रहा था कि तभी सोनवीर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी सौरईया उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन

हादसे के बाद मौजूद लोग चालक को पकड़कर पीटने लगे। इसी दौरान एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वहां क्षेत्र के पूर्व विधायक डा. अनिल चौधरी आए हुए थे और वह हंगामे को देख वहां पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर घायल को पहले उसी एंबुलेंस से सीएचसी पर उपचार हेतु भेजा और पीछे-पीछे काफी संख्या में ग्रामीण भी सीएचसी पहुंच गए। सोनवीर की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा के लिए रेफर किया गया। वहीं इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर एंबुलेंस के शीशे एवं इमरजेन्सी वार्ड के गेट के शीशे को तोड़ दिए तथा कई चिकित्साकर्मियों से हाथापाई भी की। बाद में पूर्व विधायक डा. अनिल चौधरी भी वहां पहुंच गए और किसी प्रकार लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। सूचना मिलते ही काफी संख्या मे पुलिसकर्मी भी सीएचसी पहुंच गए और पुलिस सीएचसी से चार लोगों को थाने ले आयी और बाद में स्वास्थ्यकर्मियों व गांव के लोगों के बीच समझौता हो गया। बताते हैं कि मध्यस्थता करने वालों ने सीएचसी में हुए नुकसान की भरपाई का भी भरोसा दिलाया। तोड़-फोड़ की घटना में एक युवक भी घायल हो गया। 

सीएचसी प्रभारी डा. यूवी सिंह का कहना है कि घटना से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया है और उच्च अधिकारियों के द्वारा जांच के बाद ही लोगों के विरूद्ध कारवाई की जाएगी। 

---------------

वक्त ने बदली अचानक करवट

परिवार की खुशियों मे उत्पन्न हुआ व्यवधान

पत्नी की डिलीवरी से पहले पति पहुंचा हॉस्पीटल

(कृपया इस खबर को बॉक्स मे लगाएं)

सादाबाद। कहते हैं कि वक्त का कोई भरोसा नहीं हैं, इंसान सोचता क्या है और होता क्या है। यह सिर्फ ईश्वर के हाथ में होता है। सोमवार को नगला सौरईया में ऐसा ही हुआ। सोनवीर की बहन की सोमवार को शादी थी जिसमें काफी संख्या में रिश्तेदार भी आए हुए थे और सोमवार की शाम को जब सोनवीर की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुयी तो प्रसव हेतु उसने एंबुलेंस को बुलाया था लेकिन सोनवीर की पत्नी तो हॉस्पीटल नहीं पहुंच पायी। वक्त ने ऐसी करवट बदली कि सोनवीर ही एंबुलेंस की चपेट में आ गया और इसी से सोनवीर को सीएचसी लाना पडा। सोनवीर के गंभीर रूप से घायल होने के कारण परिवार की खुशियाें में बाधा पड़ी। फिलहाल सोनवीर का आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार जारी है जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed