{"_id":"570940ce4f1c1b202ac810c8","slug":"agra-teen-missing-after-assault","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के बाद आगरा का किशोर लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट के बाद आगरा का किशोर लापता
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी में आया आगरा का 12 साल का एक किशोर कई दिन से लापता है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कैलोरा चौराहे पर फोटोग्राफी करने वाले युवक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कर ली है।
मीना पत्नी बागवीर निवासी नाई की मंडी का कहना है कि उनका बेटा विजय दो अप्रैल को अपने दो साथियों भोला पुत्र गोपाल और बबलू पुत्र धर्मपाल, निवासी गण नाई की मंडी, आगरा के साथ हाथरस जंक्शन स्थित अपनी रिश्तेदारी में घूमने आया था। रास्ते में कैलोरा चौराहे पर पेड़ों पर चढ़कर कुछ पक्षियों को पकड़ने लगा, जिसका वहां के स्थानीय लोगों ने विरोध किया और तीनों लड़कों के साथ मारपीट की। आरोप है कि रूपेश पुत्र कैलाश चंद्र ने विजय को पकड़कर पीट दिया था। विजय के दोनों साथी किसी तरह बचकर भाग निकले और अपने घर आगरा पहुंच गए, लेकिन विजय नहीं पहुंचा। एसओ अखिलेश त्रिपाठी का कहना है कि रूपेश कैलोरा चौराहे पर फोटोग्राफी की दुकान करता है। आरोपी के विरुद्ध धारा 342, 323 और 363 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। जल्द ही विजय का पता लगा लिया जाएगा।