फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Across from the general store goods Lakhaen

जनरल स्टोर से लाखाें का सामान पार

Thu, 11 Feb 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Across from the general store goods Lakhaen

हाथरस। ओढ़पुरा स्थित एक जनरल स्टोर में बुधवार रात चोरों ने सेंध लगा दी। चोर दुकान के पीछे का जंगला तोड़कर अंदर घुस गए और लाखों के गुटखा-सिगरेट लेकर चंपत हो गए। चोर 40 हजार रुपये की नगदी और दो हजार रुपये की खेरीज भी ले गए। चोरी की शिकायत थाना हाथरस गेट पुलिस ने दर्ज कर ली है। गुरुवार दोपहर को थानाध्यक्ष ने मौके का जायजा लिया और दुकानदार से घटना की पूरी जानकारी की। 

विज्ञापन

विपिन कुमार अग्रवाल पुत्र मदनलाल अग्रवाल की ओढ़पुरा चौराहे के पास शिव शक्ति जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। विपिन कुमार के मुताबिक चोर एक लाख रुपये कीमत की एक ब्रांड की सिगरेट के दो कार्टून और 84 हजार रुपये कीमत की दूसरी ब्रांड की सिगरेट का एक कार्टून ले गए। इसके अलावा एक लाख रुपये कीमत के बड़े पैक वाले गुटखे, 70 हजार रुपये कीमत के छोटे पैक वाले गुटखे और 90 हजार रुपये की खैनी भी चोर अपने साथ ले गए। विपिन के मुताबिक चोरी 4.97 लाख रुपये का सामान और नगदी ले जाने में कामयाब रहे। चोरी की शिकायत पर थाना हाथरस गेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। गुरुवार दोपहर को थानाध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद त्यागी भी मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस ने दुकानदार को जल्द खुलासे का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed