फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   acid attack

कार से तीन युवकों पर फेंका तेजाब, झुलसे

Thu, 07 Jan 2016 11:12 PM IST
hathras
hathras Updated Thu, 07 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। मेंडू के रहने वाले तीन युवकों ने कस्बे से कुछ दूर नहर के पास एक पार्टी का झंडा लगी एक बोलेरो कार से उन पर तेजाब फेंके जाने का आरोप लगाया है। इन युवकों के कपड़े तेजाब से जल गए हैं और शरीर झुलस गया है। युवकों के मुताबिक इस मामले की शिकायत करने वह थाने गए थे, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

मेंडू निवासी दिलीप, मुकेश और राहुल बाइक से हाथरस जंक्शन जा रहे थे तभी नहर के पास जाकर वह रुक गए। मुकेश को कुछ भूल जाने की सुधि आई। तभी पास से गुजरती तेज रफ्तार सफेद बोलेरो ने, जिस पर एक पार्टी का झंडा लगा था, उन पर काले रंग का तेजाब फेंक दिया। इससे तीनों तेजाब की चपेट में आ गए और झुलस गए। कोतवाल सुधीर कुमार ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई है। एसओ का कहना है कि शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed