{"_id":"5783e2bb4f1c1b0f7913d889","slug":"abduction-with-minor-misdemeanor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण कर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण कर नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक संवदेनशील इलाके की रहने वाली नाबालिग लड़की ने कुछ लड़कों पर उसका अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़िता के भाई के मुताबिक नन्हे खां और उसके बेटे राजेश, फरमान, मुस्तकीम और सोनी 26 मई को उनकी बहन को कार में डालकर ले गए थे। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्क र्म किया और अगले दिन बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद कस्बे में छोड़कर चले आए। किसी तरह नाबालिग लड़की यहां पहुंची और उसने अपनी आप बीती परिजनों को बताई। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद पीड़िता और उसके भाई ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने धारा 363, 366 और 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाल मनोज शर्मा का कहना है कि शिकायत पर मुकद्मा दर्ज किया गया है। गहराई से मामले की विवेचना की जाएगी। वहीं आरोपियों ने इस तरह के सभी आरोपाें को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्हें रंजिशन फंसाने के लिए यह आरोप लगाए गए हैं।