{"_id":"57a391714f1c1bda762bbb85","slug":"a-man-raped-a-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा पड़ोसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा पड़ोसी
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Fri, 05 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
rape
हाथरस। सदर कोतवाली क्षेत्र एक युवती को शादी का झांसा देकर पड़ोसी छह माह तक यौन शोषण करता रहा। युवती ने जब उससे शादी का दबाव डालना शुरू किया तो वह मुकर गया। युवती और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि उसने मोबाइल से अश्लील तस्वीरें भी खींची। बदनाम करने की धमकी देने लगा। युवती की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा के अनुसार तहरीर पर जांच कराई जा रही है। मामला सही निकलता है तो विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
युवती के मुताबिक उसका पति से कुछ समय पहले विवाद हो गया था। वह पति से अलग रह रही है। पड़ोसी ने उसे शादी करने का झांसा दिया और छह महीने तक यौन शोषण करता रहा। इस बीच उसका और बच्चे का पालन-पोषण का भरोसा दिलाता रहा। जब उसने विवाद का दबाव डाला तो मुकर गया। पहले तो युवती डरकर खामोश हो गई लेकिन फिर हिम्मत जुटाई और कोतवाली में पड़ोसी के खिलाफ तहरीर दी।