फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   a handicpape dies due to lack of treatment

गरीब दिव्यांग की उपचार के अभाव में मौत

Fri, 08 Apr 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस Updated Fri, 08 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
a handicpape dies due to lack of treatment
दिव्‍यांग - फोटो : फाइल फाेटाे
हाथरस। ब्लॉक हाथरस के गांव नगला जायस में दिव्यांग धर्मपाल की उपचार के अभाव में मौत हो गई। वह अपनी जीविका चलाने के लिए अपने रिक्शे पर चना-चिरबा बेचता था। जब उसे बीमारी ने घेरा तो उसकी जीविका का यह सहारा भी खत्म हो गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देते हुए उसकी दिव्यांग पत्नी को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है, जिससे वह अपनी गुजर-बसर कर सके। महिला ने अपने पति धर्मपाल के उपचार के लिए पहले तो गांव वालों से कुछ सहयोग लिया।
विज्ञापन


जब गांव वालों ने सहयोग करने में असमर्थता जताई तो उसने कर्ज लेकर भी उपचार कराने के प्रयास किए, लेकिन इसके सभी प्रयास विफल हो गए। गांव में इसके पास रहने के लिए छत भी टूटी-फूटी है। इसका किसी अन्य योजना में चयन भी नहीं हो सका, क्योंकि गांव में आवास आदि के चयन करने वालों की नजर में यह पात्र नहीं थी। सरकार की कोई भी इस योजना से बेहद जरूरतमंद परिवार के काम नहीं आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की जानकारी की जा रही है। मृतक की पत्नी को नियमानुसार हर संभव सहायता मुहैया कराने के प्रयास किए जाएंगे।
- केहरी सिंह, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed