{"_id":"598dec644f1c1b64368b460f","slug":"a-child-died-dur-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलौना उठाने गई मासूम को मौत ने पकड़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खिलौना उठाने गई मासूम को मौत ने पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Parents weaping after died of child.
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव चंदनपुर में शुक्रवार सुबह दो वर्ष की एक मासूम के लिए खिलौना ही काल बन गया। खेलते-खेलते खिलौना टेबल फैन के पास चला गया। जब बच्ची उसे उठाने गई तो पंखे में आ रहे करंट से उसकी मौत हो गई। घटना के काफी देर बाद परिजनों को जानकारी हुई, तब तक बच्ची की जान जा चुकी थी।
गांव निवासी मनोज के मुताबिक उनकी दो साल की बेटी अंजू सुबह करीब सात बजे खिलौनों से खेल रही थी। परिवार के सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। इस दौरान अंजू का खिलौना अचानक चारपाई से नीचे गिर गया। परिवार के लोगों ने इस पर गौर नहीं किया। अंजू खिलौने को उठाने की कोशिश करने लगी। वह उसके पास जाने लगी। खिलौने के पास टेबल फैन रखा हुआ था, जिसमें करंट आ रहा था। अंजू धीरे-धीरे इस पंखे के पास पड़े खिलौने की ओर बढ़ रही थी। अंजू को खिलौना तो मिल गया, लेकिन जिस बात का डर था वही हुआ। पंखे से उसका एक पैर छू गया और पंखे में दौड़ रहे करंट ने मासूम अंजू को अपनी चपेट में ले लिया।
मासूम के मुंह से चीख भी नहीं निकल सकी। चंद मिनटों बाद जब परिवार के लोगों को अंजू का ख्याल आया। जब उन्होंने देखा तो अंजू बेहोश पड़ी हुई थी। परिवार के लोग अंजू को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंजू की मौत ने परिवार को हिला दिया है। परिवार के सदस्य अंजू के साथ हुए हादसे को लेकर बेहद गमगीन हैं। उनकी आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे।