फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   97,000 looted by traders and beating

पिटाई कर व्यापारियों से 97 हजार की लूट

Sat, 16 Dec 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)। 
अमर उजाला ब्यूरो सिकंदराराऊ (हाथरस)।  Updated Sat, 16 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
97,000 looted by traders and beating
loot
पशु खरीदने के लिए छिबरामऊ जा रहे बुलंदशहर के दो व्यापारियों से मारपीट कर एटा रोड पर गांव टोली के पास रात करीब एक बजे 97 हजार रुपये लूट लिए गए। बदमाशों ने व्यापारियों की केंटर को बोलेरो से ओवरटेक कर रुकवा लिया और शीशा तोड़कर व्यापारियों को बाहर खींच लिया। इसके बाद झाड़ियों में ले जाकर पिटाई कर रुपये छीन लिए। घायल हुए दोनों व्यापारियों को सीएचसी से रेफर कर अलीगढ़ भेज दिया गया है। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए गाड़ी मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी है। चार लाख रुपये व्यापारियों ने कमर से बांध रखे थे, वह लुटने से बच गए। 
विज्ञापन


बुलंदशहर जिले के अनूपशहर के गांव मलकपुर निवासी दानिश पुत्र शेरअली, सलमान पुत्र छोटे केंटर से पशु खरीदने छिवरामऊ जा रहे थे। सिकंदराराऊ से 10 किमी आगे एटा रोड पर टोली गांव के पास पीछे से आई एक बोलेरो ने ओवरटेक कर केंटर को रुकवा लिया। व्यापारी समझ गए कि ये बदमाश हैं तो उन्होंने अपनी गाड़ी का गेट नहीं खोला। इस पर बदमाशों ने डंडों से केंटर के आगे का शीशा तोड़ कर व्यापारियों को बाहर खींच लिया। इसके बाद उनको झाड़ियों में ले जाकर डंडों से बुरी तरह पीटा जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

 

बदमाश उनकी जेब में रखे सत्तानवे हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। सूचना पाकर रात में ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई तथा घायलों को सीएचसी भेजा। घायलों को यहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया। सूचना पाकर गाड़ी मालिक हाजी कदीर भी अलीगढ़ पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि चार लाख रुपये व्यापारियों ने कमर में बांध रखे थे, जिनको बदमाश भांप नहीं पाए। इससे वे रुपये बच गए। शनिवार दोपहर में पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मौके से डंडे आदि बरामद किए। एडीशनल एसपी डॉ. अरविंद, सीओ आशीष प्रताप सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। एडीशनल एसपी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के अतिरिक्त एसओजी टीम भी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed