{"_id":"599b23d94f1c1b4a198b4626","slug":"91503339481-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली किन्नरों को असलियों ने पीटा, सिर मुंडवाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली किन्नरों को असलियों ने पीटा, सिर मुंडवाया
Updated Mon, 21 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस, अमर उजाला ब्यूरो
हसायन। कस्बे में नेग मांग रहे नकली मंगलमुखियों को असली मंगलमुखियों ने जमकर पीट दिया। इनमें से एक का सिर भी मुंडवा दिया गया। हालांकि इस मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।
सोमवार दोपहर को कस्बे में दो मंगलमुखी नेग मांगने पहुंचे थे।
इसका पता जब दूसरे मंगलमुखियों को चला तो वह एक कार में भरकर कस्बे में आ गए और नेग मांग रहे दोनों मंगलमुखियों को खोजने लगे। कुछ देर बाद कार सवार मंगलमुखियों को नेग मांगने वाले मिल गए। वह खिसकने की कोशिश करने लगे लेकिन कार सवार मंगलमुखियों ने उन्हें दबोच लिया और पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। कार सवार मंगलमुखियों ने लोगों को बताया कि वह असली मंगलमुखी हैं जबकि नेग मांगने वाले नट हैं और मंगलमुखियों का रूप धारण कर बाजार में नेग मांगते हैं।
असली मंगलमुखियों ने कहा कि वह नकली मंगलमुखियों को काफी दिन से खोज रहे थे। कस्बे के लोगों ने असली मंगलमुखियों को मारपीट न करने की सलाह दी। इस बीच एक नकली मंगलमुखी मौके का फायदा उठाकर भाग निकला। दूसरे आरोपी को पुरदिलनगर तिराहे पर ले गए जहां उसका सिर मुंडवाया गया और आगे से नेग न मांगने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। हसायन एसओ प्रवीन कुमार ने ऐसे किसी मामले की जानकारी न होने की बात कही है।