{"_id":"5c5096f6bdec227362021412","slug":"81548785398-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक को मिली जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक को मिली जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट निवासी शिक्षक को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। शिक्षक के परिवार के सदस्यों की हत्या करने की बात भी धमकी देने वाले ने फोन पर कही है। जिसे लेकर शिक्षक ने कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर देते हुए सुरक्षा और फोन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रीतम कुमार निवासी इंजीनियर कोठी के पास मंदिर वाली गली के पास नवल नगर ने बताया कि उनके पिता आरटीआई एक्टिविस्ट हैं। उनके द्वारा फर्जी तरीके से नौकरी पाने वालों का खुलासा किया गया है। जिस कारण कई की बर्खास्तगी भी हो चुकी है। इन्हीं बात बातों के चलते कुछ लोग प्रीतम के परिवार से दुश्मनी मानते हैं। वर्तमान में भी कुछ शिक्षिकाओं के मामले की जांच की चल रही है, जिसमें डीआईओएस को जांच अधिकारी बनाया गया है।
इन्हीं सब बातों को लेकर मंगलवार की दोपहर करीब ढाई बजे एक अज्ञात नंबर से प्रीतम के मोबाइल फोन पर कॉल आई। फोन करने वाले ने प्रीतम को जान से मारने की धमकी देते हुए, उसके परिजनों की हत्या करने की धमकी भी दी है। पुलिस को दी तहरीर में कुछ नामजदों पर प्रीतम ने कहा है कि उनके परिवार के लोगों की कुछ लोग हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं। धमकी देने वाला सुपारी किलर बताया जा रहा है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सुरक्षा दिलाने की मांग पुलिस से की है।
विज्ञापन
धारा 507 आईपीसी के तहत एनसीआर दर्ज कर ली गई है। फोन पर धमकी देने वाले का पता करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही फोन करने वाले की जानकारी जुटा कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-जितेंद्र कुमार दिखित, कोतवाल हाथरस गेट