{"_id":"5b8596da42c792462f5ea994","slug":"81535481562-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी को डंडों से पीटा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने पत्नी को डंडों से पीटा, अस्पताल में भर्ती
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज डेस्क, अमर उजाला हाथरस।
एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को डंडों से पीट पीट कर घायल कर दिया है। सूचना के बाद पहुंचे महिला के भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की।
हेमंत कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी कमलबाग कॉलोनी ताजगंज आगरा ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा है कि उसने अपनी बहन शिवानी की शादी 18 फरवरी 2017 को हरीश निवासी कांशीराम टाउनशिप मथुरा के साथ की थी।
शिवानी करीब 15 दिनों से अपने पति के साथ महादेव कॉलोनी में रह रही थी। आरोप है कि पति आए दिन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। उसे मारापीटा और कहा कि एक लाख रुपये व बाइक लेकर आ तभी तुझे रखूंगा। इन्हीं सब आरोपों को लगाते हुए हेमंत कुमार ने कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।