फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   47 LED TV showroom , 26 Steblaijr theft

शोरूम से 47 एलईडी टीवी, 26 स्टेब्लाइजर चोरी

Mon, 16 May 2016 11:33 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 16 May 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
47 LED TV showroom , 26 Steblaijr theft
घटना स्थल का मुआयना करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। पुराने मिल कंपाउंड स्थित पीपी इलेक्ट्रॉनिक्स के  शोरूम में चोरों ने रविवार देर रात सेंध लगाकर लाखाें के एलईडी टीवी और स्टेब्लाइजर पार कर दिए। हैरत की बात यह रही कि चोरों ने तीसरे माले पर रखे माल को ही पार किया और नीचे मंजिल पर बने शोरूम में रखे कीमती एसी, फ्रिज, टीवी आदि को हाथ नहीं लगाया। चोर मिल कंपाउंड की छत के रास्ते शोरूम के ऊपर तीसरी मंजिल पर बने गोदाम तक पहुंचे। इसके लिए उन्होंने रस्सी का सहारा लिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। 
विज्ञापन

चोरी के बाद जांच को पहुंची पुलिस को मिल कंपाउंड की छत पर दो एलईडी टीवी मिले जो शायद चोर नहीं ले जा सके और छोड़ गए। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो दुबले-पतले चोरों की तस्वीरें कैद तो हुई हैं। मौके पर एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा, सीओ सिटी प्रीति सिंह के अलावा डॉग स्क्वाड भी पहुंचा। पुलिस मिल कंपाउंड में लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों का सुराग तलाशने की कोशिश कर रही है। यह शोरूम आगरा रोड स्थित अशोक नगर के रहने वाले प्रदीप अरोरा की पत्नी पुष्पा अरोरा का है। पुष्पा अरोरा ने कोतवाली पुलिस को दी अपनी तहरीर में कहा है कि चोर उनके यहां से 47 एलईडी टीवी और 26 स्टेब्लाइजर ले गए हैं। इस पूरे सामान की कुल कीमत लाखों रुपये में है। पुष्पा अरोरा के बेटे विकास अरोरा ने बताया कि चोरी गए माल की कीमत का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में ऐसा लग रहा है कि चोरों को शोरूम और गोदाम के बारे में काफी जानकारी थी। इसको लेकर मौजूदा या पूर्व कर्मचरियों पर भी शक जताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक चोरी का माल ले जाने के लिए वाहन को लाला के नगला को जाने वाले रास्ते पर खड़ा किया गया होगा। रास्ते से सिटी मिल कंपाउंड की छत के रास्ते शोरूम के बराबर बाइक एजेंसी की छत तक चोर पहुंचे होंगे। यहां से रस्सी डालकर शोरूम की छत पर पहुंचा गया होगा। छत पर टीन के बने कमरे के दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया और फिर वहां से अंदर की दीवार की कुछ ईंटें निकालकर चोर दूसरी मंजिल पर बने गोदाम तक पहुंच गए। दूसरी मंजिल के झीने और गोदाम में लगे सीसीटीवी में उनके चेहरे कैद हो गए। हालांकि पुलिस को कई बातें अभी भी उलझा रही हैं। पुलिस के कुछ अधिकारी यह मान रहे हैं कि शोरूम के अंदर कोई चोर पहले से मौजूद था। शोरूम बंद होने के बाद उसने दीवार तोड़ी और छत पर पहुंचकर बाकी साथियों को रस्सी के सहारे ऊपर चढ़ाया गया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास घरों में घुस गया डॉग स्क्वॉड
चोरी के बाद पड़ताल को पहुंचा डॉग स्क्वॉयड आसपास घरों में घुस गया। पुलिस को इन सभी घरों में पहुंचकर पूरी तलाशी लेनी पड़ी। इससे पुलिस को कोई सुराग तो हाथ नहीं लगा, लेकिन डॉग स्क्वॉड के पीछे-पीछे दौड़ लगाने से पसीना काफी बहाना पड़ा। डॉग स्क्वॉड के घरों में घुसने से आसपास के लोग सकते में आ गए। उन्हें लगा कि अगर डॉग उनके घर आ गया तो पुलिस फिजूल उन पर शक करेगी और उन्हें पूछताछ से गुजरना होगा। 

पहले भी हो चुकी है शोरूम में चोरी
ऐसा पहली बार नहीं है जब पीपी इलेक्ट्रॉनिक्स में चोरी हुई है। डेढ़ साल पहले भी चोरों ने यहां सेंध लगा दी थी। तब चोर छत के रास्ते नहीं, बल्कि सामने का शटर काटकर सड़क के रास्ते अंदर आए थे। तब भी लाखों की चोरी हुई थी। 

महाराज ऑटो वर्ल्ड की तरह हुई चोरी
यह चोरी बिल्कुल महाराजा ऑटो वर्ल्ड में बीते दिनों हुई चोरी की तरह है। दोनों ही चोरी मिल कंपाउंड परिसर में ही हुई हैं। उस चोरी को अंजाम देने के लिए भी चोर मिल की छत के रास्ते से अंदर दाखिल हुए थे। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद भी उस चोरी का खुलासा पुलिस अभी तक नहीं कर सकी है। इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी की जानकारी होने पर ऑटो वर्ल्ड के मालिक गौरव सेकसरिया भी यहां पहुंच गए थे। 


चोरी के बारे में पड़ताल की जा रही है। गहराई से जांच के बाद कुछ सुराग हाथ लगे हैं। इन पर काम किया जा रहा है। कुछ समय में इस चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। 
- मनोज शर्मा, सदर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed