फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   किशोरी को जबरन घर में खींच ले गए पड़ोसी युवक, चिल्लाने पर मुंह दबाया

किशोरी को जबरन घर में खींच ले गए पड़ोसी युवक, चिल्लाने पर मुंह दबाया

Wed, 15 May 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
किशोरी को जबरन घर में खींच ले गए पड़ोसी युवक, चिल्लाने पर मुंह दबाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव में एक किशोरी को पड़ोस का युवक अपने घर में खींच ले गया। उसके साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किशोरी को उसके परिजनों ने दुकान से कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए भेजा था। इस बीच पड़ोस का युवक उसे जबरन अपने घर में खींच ले गया। यहां पर उसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए जबर्दस्ती करने की कोशिश की। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका मुंह हाथ से दबा दिया। मामले की जानकारी होने पर परिवार के लोग किशोरी को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। आरोपी ज्ञानेंद्र उर्फ गुड्डू पुत्र सुरेश के खिलाफ पुलिस ने धारा 354 पॉस्को एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। एसएचओ जितेंद्र कुमार दीखित ने बताया कि ज्ञानेंद्र उर्फ गुड्डू पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप है। उसके खिलाफ 354 पोस्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित किशोरी का डॉक्टरी परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई ह्रै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed