फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   शहर में हो रहे नशे के कारोबार के तार मथुरा से हैं जुड़े

शहर में हो रहे नशे के कारोबार के तार मथुरा से हैं जुड़े

Wed, 15 May 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
शहर में हो रहे नशे के कारोबार के तार मथुरा से हैं जुड़े
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में हो रहे नशे के कारोबार के तार मथुरा से जुड़े हुए हैं। नशीले पदार्थ के साथ पकड़ी गई महिला और दो अन्य युवकों ने पुलिस को यह बात बताई है। पुलिस इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश में भी सरगर्मी से जुटी है।

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अक्रूर इंटर कॉलेज के निकट निवासी ललित कुमार गुप्ता, कुसुम देवी पत्नी रिंकू और उत्सव सिंह निवासी तमना गढ़ी को कोतवाली पुलिस ने 500-500 ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया था। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि इन तीनों से हुई पूछताछ में यह बात सामने आई है कि शहर में हो रहे नशे के कारोबार के तार मथुरा से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन


पूछताछ में तीनों ने बताया है कि मथुरा के सुरीर निवासी विजय उन्हें नशे का सामान की आपूर्ति करता है। कभी इन्हें शहर के रहने वाले सोनू वाल्मीकी के माध्यम से नशे का सामान उपलब्ध होता था तो कभी सीधे माल मंगवा लेते थे। कोतवाल ने बताया कि सोनू और विजय की तलाश भी की जा रही है। इस संबंध मथुरा पुलिस भी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed