{"_id":"5c0183e2bdec22413d18f40d","slug":"191543603170-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत से गुस्साई महिलाओं ने ससुर को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत से गुस्साई महिलाओं ने ससुर को पीटा
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
हाथरस। थाना सासनी क्षेत्र के गांव अलीपुर में हुई गर्भवती महिला की मौत से मायके पक्ष में भारी गुस्सा है। तभी तो पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका के ससुर के साथ उसके मायके पक्ष से आईं महिला ने मारपीट कर दी। यहां पर पहुंचकर लोगों ने जैसे-तैसे मामले को शांत किया।
आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी प्रमोद ने अपनी बेटी सरिता की शादी करीब ढाई साल पहले सासनी के अलीपुर गांव निवासी प्रवीण के साथ की थी। शुक्रवार और शनिवार की रात को सरिता की मौत हो गई। इसे लेकर परिजनों ने पति ससुर सहित चार लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमार्टम हो रहा था।
यहां पर सरिता के मायके पक्ष की दर्जनों महिलाएं और पुरुष आ गए। जिनकी आंखों में ससुरालीजनों के खिलाफ काफी आक्रोश था। यह आक्रोश ससुर को देखते ही और बढ़ गया। यहां पर कुछ महिलाओं ने ससुर को घेर लिया और उसके साथ हाथापाई करते हुए मारपीट कर दी। यहां पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे मामले को संभाला। पोस्टमार्टम में सरिता के पेट में छह माह की बच्ची निकली है।