फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   दारू पार्टी वाले पुलिसकर्मियों को बहाल करने की मांग

दारू पार्टी वाले पुलिसकर्मियों को बहाल करने की मांग

Thu, 22 Jun 2017 11:36 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
दारू पार्टी वाले पुलिसकर्मियों को बहाल करने की मांग
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


हाल ही में लाला के नगला पुलिस चौकी में दारू पार्टी करने के आरोप में निलंबित किए चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह और एचसीपी जगदीश चंद्र को बहाल करने की मांग उठ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता सिंह ने गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार को ज्ञापन सौँपकर आरोपी पुलिसकर्मियों का निलंबन को जल्द खत्म करने की मांग की।


सुनीता सिंह ने कहा कि एक षड़यंत्र के तहत पुलिसकर्मियों का शराब पीते वीडियो बनाया गया था। बलवीर सिंह के चौकी इंचार्ज रहते हुए लाला के नगला के लोगों को नशाखोरों से काफी राहत थी। ज्ञापन सौंपने के बाद सुनीता सिंह मोहल्ले के लोगों के साथ सदर कोतवाली भी पहुंची और पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों को गलत बताया। अधिकारियों ने उन्हें जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed