{"_id":"5cddad13bdec22073706ca73","slug":"171558031635-hathras-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकुशल घर वापस लौटा कपड़ा कारोबारी का बेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सकुशल घर वापस लौटा कपड़ा कारोबारी का बेटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
बुधवार को रहस्यमय ढंग से लापता हुआ रेडीमेड कपड़ा कारोबारी का बेटा गुरूवार को सकुशल वापस लौट आया। उसके वापस लौट आने से परिजनों ने राहत की सांस ली है। इधर, घर पर उसका हाल चाल जानने के लिए लोगों की भीड़ रही।
कस्बे के मोहल्ला राजनगर नई बस्ती निवासी सुनील गर्ग का 27 वर्षीय बेटा सौरभ गर्ग बुधवार की दोपहर करीब एक बजे उस वक्त गायब हो गया था, जब वह दुकान से घर पर खाना खाने के लिए निकला था। इससे परिजन बेहद परेशान थे। देर रात तक परिजनों ने सौरभ को काफी ढूढा था, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था।
सौरभ के पिता सुनील अग्रवाल ने फोन पर बताया कि उनका बेटा सौरभ सकुशल घर वापस आ गया है। वह पत्नी से कुछ अनबन हो जाने के कारण गुस्से में घर छोड़कर दिल्ली चला गया था। गुरूवार की सुबह करीब 11 बजे वह सीधे कोतवाली पर पहुंच गया, जहां हम सभी लोग पहले से ही मौजूद थे। परिजनों ने उसके सकुशल लौट आने की जानकारी पुलिस को भी दी।