फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   आईपीएल सट्टे में बुकी तक पहुंचने में जुटी पुलिस

आईपीएल सट्टे में बुकी तक पहुंचने में जुटी पुलिस

Wed, 15 May 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
आईपीएल सट्टे में बुकी तक पहुंचने में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आईपीएल सट्टे को लेकर करोड़ों की ठगी के मामले में शहर व क्षेत्र के कुछ और रसूखदार और धनाड्ढ लोगों के नाम जल्द ही सामने आ सकते हैं। इस मामले में पुलिस अब क्रिकेट के सट्टे का काला कारोबार करने वाले बुकी तक पहुंचने में लगी है। पुलिस के सामने यह मुश्किल भी है कि आईपीएल समाप्त हो गया है और बड़े बुकी अपना धंधा बंद कर यहां से खिसक गए हैं। वैसे पुलिस लगातार पूरे मामले में तार जोड़ने में लगी है।

उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले थाना कोतवली में शहर के एक उद्यमी अशोक कुमार अग्रवाल के बेटे अनुपम अग्रवाल ने व्यापारी नेता अशोक बागला के बेटे नितिन बागला सहित दो पर यह आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने उससे किक्रेट के सट्टे के नाम पर मोटी रकम ऐंठ ली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद व्यापारी नेता बागला ने यह आरोप लगाया था कि यह झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। व्यापार व मकान आदि के लिए पैसे लिए गए थे।
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने इस मामले को लेकर छानबीन की और मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकाली। इस आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कई बुकी गायब हो गए हैं। बताते हैं कि इस मामले में शहर व क्षेत्र के कई रसूखदार व रईसों के लोगों के नाम भी सामने आ रहे हैं। इस सिलसिले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि पूरे मामले में छानबीन की जा रही है। आखिर यहां क्रिकेट के सट्टे के अवैध कारोबार में कोन-कोन लिप्त है। इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस विवेचना कर रही है और जो भी इसमें लिप्त पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed