फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   गली में खेल रहे मासूम के साथ कीं अश्लील हरकतें

गली में खेल रहे मासूम से की अश्लील हरकत

Wed, 20 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
गली में खेल रहे मासूम के  साथ कीं अश्लील हरकतें
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र में एक युवक ने लालच देकर पड़ोस में रहने वाले पांच साल के बच्चे को घर में बुला लिया और फिर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। बच्चे को ढूंढती मां जब आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी बच्चे को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक मंगलवार दोपहर अपने घर में अकेला था। उसके पड़ोस में रहने वाला पांच साल का बच्चा गली में खेल रहा था। आरोपी च्चे को टॉफी का लालच देकर वह उसे अपने साथ घर के अंदर ले आया। यहां उसने बच्चे के साथ अश्लील हरकतें कीं। परिजनों ने मंगलवार रात पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने में देर नहीं की।
विज्ञापन


बुधवार को बच्चे का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। कोतवाल योगेश सिरोही ने बताया कि आरोपी तालिब के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के परिवार के लोग शहर से बाहर गए हुए हैं। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed