फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   रेलवे फाटक के पास मिला शव, हत्या की आशंका

रेलवे फाटक के पास मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 26 Jun 2017 11:51 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
रेलवे फाटक के पास मिला   शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन


मेंडू में रेलवे फाटक के पास सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त मेंडू के 18 वर्षीय युवक योगेश के रूप में की है। परिजनों ने योगेश की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

योगेश रविवार रात को घर से शौच जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। योगेश के पिता कुमोद सिंह और परिवार के दूसरे सदस्य रात से ही कस्बे में योगेश की तलाश कर रहे थे। रविवार सुबह ग्रामीणों ने रुहेरी फाटक से कुछ दूर योगेश का शव देखा। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जैसे ही शव को देखा, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


शव पर चोट के निशान होने के कारण परिजनों को उसकी हत्या की आशंका सताने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मौत का कारण जानने की बात कही। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम में योगेश का जबड़ा, कॉलर बोन और खोपड़ी का एक हिस्सा टूटा पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आमतौर पर होने वाले हमले में कॉलर बोन नहीं टूटती। पुलिस इसे रेल हादसा मान रही है। पुलिस को लगता है कि योगेश रात को ट्रेन से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रेन ने उसे दूर फेंक दिया। हादसे में ट्रेन से लगे झटके के कारण ही उसका कॉलर बोन टूट गया है। गिरने के कारण शरीर पर चोट पहुंची है। इस तरह की चोट और मारपीट के दौरान आने वाली चोटों में काफी अंतर होता है। कोतवाल अनिल कुमार सिंह के मुताबिक मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed