फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   crime rate increases under yogi government, worker get ready to make Mayavati as CM again

योगी सरकार में प्रदेश में बढ़ा अपराध, मायावती को फिर से सीएम बनाने में जुटें कार्यकर्ता

Thu, 16 Jan 2020 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime rate increases under yogi government, worker get ready to make Mayavati  as CM again
बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में केक काटते अतिथि। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 64वां जन्मदिन बसपाइयों ने दयानतपुर स्थित श्रीजी फार्म हाउस में जनकल्याणकारी दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बसपाइयों ने केक काट कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी अलीगढ़ मंडल रणवीर सिंह कश्यप थे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बनी सिंह जाटव ने की।
बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन समारोह में बसपाई खासे उत्साहित दिखे। जिले भर के बसपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल को होर्डिंग्स, पोस्टर, गुब्बारे आदि से सजाया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रणवीर सिंह कश्यप ने बसपा के शासनकाल में किए गए जनकल्याणकारी कामों को गिनाया। उन्होंने बसपाइयों से अपील की कि वह वर्ष 2022 में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए अभी से जुट जाएं। कश्यप ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में आए दिन बहन-बेटियों के साथ रेप की घटनाएं हो रही हैं और हत्याएं हो रही हैं। कानून व्यवस्था काम की कोई चीज नहीं है। ऐसी स्थिति में लोग आज मायावती के शासन को याद कर रहे हैं।
विज्ञापन

इससे पहले अतिथियों का फूलमालाओं से लादकर जोशीला स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन बसपा नेता बंटी भैय्या ने किया। मौके पर जिला इंचार्ज लक्ष्मण सिंह, हाथरस विस प्रभारी मुहर सिंह, डॉ. वीडी सिंह, अशोक रत्न, सुरेंद्र बघेल, वीरेंद्र कुशवाहा, आलोक यादव, लल्लन बाबू, केसी निराला, दिनेश देशमुख, विनोद चौधरी, हर्षकांत कुशवाहा, वरुण गौतम, कामरान खान, देवेंद्र बघेल, हुकुम सिंह, राघवेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, दलवीर सिंह, रमेशचंद प्रजापति, रिंकू यादव, करन सिंह, मलखान सिंह, उमेश चौधरी, दिलीप प्रेमाकर, ओमप्रकाश केसरी, जेपी सागर, महिपाल सिंह, कपूर चंद, धर्मेंद्र कुमार, सुशील कुमार, गजराज सिंह, मुन्नालाल, मुनीश, राजकुमार प्रधान, ओमप्रकाश, अजीत मौजूद थे। इधर, डॉ. आंबेडकर विकास समिति ने भी रामस्वरूप जाटवाचार्य के निवास पर पूर्व सीएम मायावती का जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामवीर ने बनाई कार्यक्रम से दूरी
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्म दिवस के मौके पर हुए कार्यक्रम से इस बार रामवीर उपाध्याय ने दूरी बनाई। ऐसा पहली बार हुआ है कि रामवीर उपाध्याय यहां बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन के मौके पर हुए कार्यक्रम में नहीं गए। उल्लेखनीय है कि रामवीर उपाध्याय अब तक बसपा के टिकट से ही निर्वाचित हुए हैं। पिछले विस चुनाव में वह बसपा से सादाबाद क्षेत्र से चुनाव जीते थे। बसपा सुप्रीमो के पिछले जन्मदिन के मौके पर जिला स्तर पर हुए कार्यक्रम में उन्होंने अतिथि के रूप में शिरकत की थी। लोकसभा चुनाव में जब उपाध्याय ने भाजपा का परोक्ष रूप से समर्थन किया तो बसपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। हालांकि अभी तक रामवीर ने किसी दूसरी पार्टी का दामन नहीं थामा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed