फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Cows hit by Rajdhani Express

Hathras News: राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आया गोवंश, 30 मिनट तक रेल मार्ग रहा जाम

Fri, 17 Nov 2023 11:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 11:28 PM IST
सार

दिल्ली से चलकर भुवनेश्वर जाने वाली 22812 राजधानी एक्सप्रेस के अलीगढ़ पार करने के बाद मडराक से हाथरस के बीच एक गोवंश चपेट में आ गया। गोवंश के कुछ टुकड़े इंजन में फंसने के कारण ट्रेन को वहीं रोकना पड़ा।

विज्ञापन
Cows hit by Rajdhani Express
राजधानी एक्सप्रेस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तर-मध्य रेलवे के दिल्ली-कानपुर रेल मार्ग पर 17 नवंबर शाम करीब 7:05 बजे राजधानी एक्सप्रेस एक्सप्रेस की चपेट में गोवंश आ गया, जिससे रेल मार्ग आने से ट्रैक जाम हो गया। घटना के चलते लगभग 30 मिनट तक ट्रैक जाम रहा। इससे कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।

विज्ञापन


दिल्ली से चलकर भुवनेश्वर जाने वाली 22812 राजधानी एक्सप्रेस के अलीगढ़ पार करने के बाद मडराक से हाथरस के बीच एक गोवंश चपेट में आ गया। गोवंश के कुछ टुकड़े इंजन में फंसने के कारण ट्रेन को वहीं रोकना पड़ा। इस दौरान भुवनेश्वर राजधानी के पीछे चल रहीं राजेंद्र नगर-पटना राजधानी, दिल्ली-हाथरस किला पैसेंजर, दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस भी लगभग आधे घंटे तक रुकी रहीं। लगभग शाम 7:35 बजे सभी ट्रेनों को ट्रैक सुचारु होने के बाद रवाना कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed