फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Couple beaten, hand broken

Hathras News: दंपती को पीटा, हाथ की हड्डी तोड़ी

Fri, 07 Jun 2024 04:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 07 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Couple beaten, hand broken
पत्नी के साथ उधार के एक लाख रुपये मांगने जा रहे व्यक्ति को नामजदों ने पीटा और हाथ की हड्डी तोड़ दी। आरोपियों ने पीड़ित की स्कूटी को भी तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में छह नामजदों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। फिरोजाबाद जिले के थाना एका क्षेत्र के गांव जेडा निवासी किशनवीर सिंह पुत्र भंवरपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि वह तीन जून की शाम को करीब साढ़े पांच बजे स्कूटी से अपनी पत्नी रूबी के साथ सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला तारा निवासी गजेंद्र पुत्र बलवीर सिंह से उधार के एक लाख रुपये मांगने जा रहे थे। तभी रास्ते में गांव जनसोई व नगला मनी बीच तिराहे पर गजेंद्र, रनवीर, अजीत पुत्रगण बलवीर, अमन पुत्र रनवीर, मनोज पुत्र गजेंद्र निवासीगण गांव नगला तारा थाना सिकंदराराऊ, विकास पुत्र अवधेश निवासी गांव मुहारा थाना मारहरा जिला एटा ने उन्हें और उनकी पत्नी को रोक लिया। गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से पीटा, जिससे पीड़ित के दाएं हाथ की हड्डी टूट गई और पत्नी के कान में पड़े सोने के कुंडल गिर गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed