फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Corona infected three health workers of CHC, there was panic

हाथरस : सादाबाद सीएचसी के तीन स्वास्थ्य कर्मी हुए कोरोना संक्रमित

Sat, 15 Jan 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Corona infected three health workers of CHC, there was panic
न्यूज डेस्क , अमर उजाला , हाथरस
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का कहर फिर से बरप रहा है। जिले में रोजाना कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर भी तीन स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव निकलने से खलबली मच गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा इन तीनों को ही होम आइसोलेट कर दिया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. मयंक बंसल ने बताया कि इन कर्मियों के आवासों के आसपास रहने वाले लोगों की भी जांच कराई गई है। हालांकि अन्य कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। सीएचसी पर आने वाले मरीजों की थर्मल स्कैनिंग कराई जा रही है। सभी को मास्क पहनकर स्वास्थ्य केंद्र पर आने का आह्वान किया जा रहा है। शुक्रवार को पूरे सीएचसी परिसर को नगर पंचायत की टीम द्वारा सैनिटाइज भी किया गया। संवाद

एसडीएम ने ग्राम प्रधानों के साथ की बैठक
सादाबाद। एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने शुक्रवार को कोविड 19 टीकाकरण को लेकर ग्राम प्रधान के साथ तहसील सभागार में बैठक की। बैठक में शत-प्रतिशत लोगों का कोविड टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए। दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी का पालन करने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने को कहा गया। एसडीएम ने कहा कि एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। लिहाजा हम सबको मिलकर इस महामारी को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने होंगे। सभी लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करना होगा। फालतू में घर से बाहर न घूमने के लिए लोगों को प्रेरित करना होगा। कहा कि, सभी ग्राम प्रधानों को अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू करा देना चाहिए, जिससे लोग कोरोना महामारी से सुरक्षित हो सकें। सभी ग्राम प्रधान अपनी पंचायत में शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण अवश्य कराएं। बैठक में एडीओ पंचायत, एचईओ व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed