फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Contractor attacked with bullets and bricks, died

Hathras News: सुबह टहलने निकले ठेकदार पर गोली और ईंटों से हमला, हुई मौत, साला हिरासत में

Fri, 19 Jul 2024 08:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 08:20 AM IST
सार

सुबह तड़के ठेकेदार मुनेंद्र उपाध्याय टहलने गए थे। आगरा रोड स्थित गिजरौली से कलवारी जाने वाले रास्ते पर एफसीआई गोदाम के सामने हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं और ईंटों से प्रहार किया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Contractor attacked with bullets and bricks, died
मृतक मुनेंद्र उपाध्याय - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सुबह टहलने गए ठेकेदार पर बदमाशों ने गोली और ईंटों से हमला कर दिया। जिससे ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के साले को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

हाथरस जंक्शन ग्वारऊ के रहने वाले और गणेश सिटी के हाल निवासी 48 वर्षीय मुनेंद्र उपाध्याय पुत्र पुरूषोत्तम दास ठेकेदारी का काम करते थे। आज 19 जुलाई को सुबह तड़के वह टहलने गए थे। आगरा रोड स्थित गिजरौली से कलवारी जाने वाले रास्ते पर एफसीआई गोदाम के सामने हमलावरों ने मुनेंद्र उपाध्याय पर गोलियां चला दीं और ईंटों से प्रहार किया। मौके पर ही मुनेंद्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच करती हुई
साला हिरासत में
वारदात की सूचना पर कोतवाली सदर प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी निपुण अग्रवाल सहित आलाधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम हमलावरों की तलाश में जुट गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजनों से ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय और कोतवाली सदर प्रभारी ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने नामजद मृतक के साले अमित शर्मा को हिरासत में लिया है। 

थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत कलवारी रोड पर एक व्यक्ति की हत्या की घटना में परिजनों को तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए एक नामजद अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है ।-अपर पुलिस अधीक्षक, हाथरस 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed