फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Contenders started running to get tickets in Lok Sabha elections

Hathras News: लोकसभा चुनाव में टिकट पाने के लिए दावेदारों ने शुरू की भागदौड़

Mon, 12 Jun 2023 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 12 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Contenders started running to get tickets in Lok Sabha elections
मंडी समिति में भाजपा के कार्यक्रम के लिए तैयार होता पंडाल।  संवाद - फोटो : samvad
लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे लोकसभा का टिकट पाने वालों ने लखनऊ और दिल्ली की भागदौड़ शुरू कर दी है। जिले में दिग्गज नेताओं के आगमन के दौरान सभी पार्टियों के दावेदार खुद को टिकट के मजबूत विकल्प के तौर पर पेश कर रहे हैं। इधर, पार्टियों का नेतृत्व भी चुनावी तैयारी में जुट गया है। बड़े नेताओं के जिले में दौरे शुरू हो गए हैं। भाजपा तो जगह-जगह गोष्ठियों का आयोजन कर पार्टी और सरकार की उपलब्धियां बताने में जुट गई है।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि मोदी सरकार के नौ साल के कार्यकाल व जनकल्याणकारी योजनाओं को बताने के साथ मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में जुटी है। भाजपा बूथ जीता तो सबकुछ जीता की थीम पर चुनाव जीतने की योजना बना रही है। इसके तहत जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। संसदीय क्षेत्र से टिकट के दावेदारों ने लखनऊ से लेकर दिल्ली तक पार्टी के दिग्गजों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह ने मोदी सरकार के कार्यकाल को लेकर जानकारी दी।
विज्ञापन




साथ ही भाजपा कार्यालय पर आइटीसेल की बैठक ली। इसके अलावा जिले 11 सौ बूथों पर योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम भी किए जा रहे हैं। साथ ही सरकार के कार्यकाल के संबंधित बुकलेट का भी वितरण किया जा रहा है। भाजपा में हाथरस लोकसभा क्षेत्र से करीब एक दर्जन दावेदार वर्तमान में कतार में लगे हुए हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, वैसे ही इनकी संख्या बढ़ना तय है। दिग्गजों से नजदीकियां बढ़ाने के लिए लखनऊ और दिल्ली जाकर उनका स्वागत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





आज आएंगे भाजपा के प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह
भाजपा के महासंपर्क अभियान के तहत सोमवार को दोपहर 12 बजे कृषि उत्पादन मंडी समिति में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह अतिथि के रूप में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed