{"_id":"6665cbeede5e7f5b0f0ed55e","slug":"construction-of-canal-bridge-starts-on-jalesar-road-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जलेसर रोड पर नहर पुल का निर्माण शुरू, तीन माह तक प्रभावित रहेगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जलेसर रोड पर नहर पुल का निर्माण शुरू, तीन माह तक प्रभावित रहेगा आवागमन
Sun, 09 Jun 2024 09:06 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 09 Jun 2024 09:06 PM IST
सार
हाथरस जलेसर मार्ग के जर्जर होने से लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। पीडब्ल्यूडी की ओर से जलेसर रोड पर तेजी से सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इसमें सड़क की छोटी बड़ी पुलिया के अलावा नहर आदि के पुलों को भी सही किया जा रहा है।
विज्ञापन
जलेसर मार्ग के गांव लाढपुर नहर पर बनता पुल
- फोटो : विभाग
विस्तार
जलेसर के लिए जाने वाले मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस रास्ते पर पड़ने वाले नाले व नहरों के पुल को भी दुरस्त किया जा रहा है। इसमें गांव लाड़पुर के पास नहर पुल को तोड़कर दोबारा बनाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। हाथरस से जलेसर रोड का आवागमन तीन माह तक प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन
हाथरस जलेसर मार्ग के काफी जर्जर होने के कारण लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी की ओर से जलेसर रोड पर तेजी से सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इसमें सड़क की छोटी बड़ी पुलिया के अलावा नहर आदि के पुलों को भी सही किया जा रहा है। इसके क्रम में हाथरस से जलेसर रोड पर लाड़पुर नहर के पुल को तोड़कर नया पुल बनाए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए यहां से वाहनों के मार्ग को परिवर्तित किया गया है। लाड़पुर नहर से वाहन पहले लाखनू पहुंचेंगे।
विज्ञापन
इसी तरह से जलेसर से आने वाले वाहन बेरगांव से पुरा स्टेशन, लाखनू होते हुए लाड़पुर नहर तक पहुंचेगे। इस मार्ग को फिलहाल 20 अगस्त तक के लिए बंद किया गया है। माना जा रहा है कि इस कार्य को पूरा होने में करीब तीन माह का समय लगेगा। तब तक इस मार्ग से जलेसर जाने आने वालों को करीब चार किलोमीटर का अतरिक्त फेरा लगाना होगा।
विज्ञापन