{"_id":"60f07b688ebc3e8c0a597518","slug":"congressmen-launched-signature-campaign-against-petrol-diesel-price-hike-sadabad-news-ali2682051138","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल, डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल, डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने कस्बा स्थित पारिजात पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कस्बे में जगह-जगह हस्ताक्षर अभियान भी चलाया।
अभियान में सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा प्रसाद, सोशल मीडिया महासचिव जगत रावत, प्रदेश सचिव लीगल सेल जितेंद्र गौतम एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष जैनुद्दीन, नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पंडित संतोष शर्मा, रामकुमार बघेल, ठाकुर महिपाल सिंह, विकास चौधरी एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, विष्णु पाल सिंह चौहान, नूर मोहम्मद नूर आदि अनेक कांग्रेसी मौजूद रहे।