फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Congress will take out BJP Quit Gaddi march in Sadabad on 10th

10 को सादाबाद में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च निकालेगी कांग्रेस

Sat, 07 Aug 2021 11:19 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Congress will take out BJP Quit Gaddi march in Sadabad on 10th
भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित सिंह। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा के आवास पर शनिवार को प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह ने 10 अगस्त को हाथरस जनपद की तीनों विधानसभाओं में होने वाले भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसियों से घर घर जाकर मार्च को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
प्रदेश सचिव अमित सिंह ने कहा आज आम जनमानस त्राहि-त्राहि कर रहा है, हर वर्ग सरकार की नीतियों से दुखी है। महंगाई चरम सीमा पर है। सरकार लोकतंत्र का हनन कर रही है। लोगों की स्वतंत्रता खत्म करने का काम फोन टेपिंग करा कर किया जा रहा है। किसान अन्नदाता महीनों से धरने पर बैठा है और सरकार चैन की नींद सो रही है।
विज्ञापन

इस सब के विरोध में सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा गद्दी छोड़ो मार्च किया जाएगा। जिसमें फ्रंटल प्रकोष्ठ विभाग एवं ब्लॉक व नगर कमेटियां वार्ड अध्यक्ष न्याय पंचायत अध्यक्ष एवं जो चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार हैं, वह सभी पूरी शक्ति के साथ उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उन्होंने बताया कि इस मार्च को सफल बनाने के लिए यूपी कांग्रेस कमेटी ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया 10 अगस्त को सुबह 10:00 बजे सादाबाद में वरिष्ठ कांग्रेसी रघुवीर गौतम के आवास अग्रसेन सेवा सदन के सामने से मार्च शुरू होगा, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा स्थल पर संपन्न होगा। बैठक में चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, नगर अध्यक्ष अनुज शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सहपऊ संतोष शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चौधरी, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई विकास चौधरी, प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस मथुरा प्रसाद, मोहन सिंह बघेल, केके नगाइच, जैनुद्दीन जैन, आशीष शर्मा, जवाहर सिंह, लाल सिंह त्यागी, मोहन सिंह प्रधान, रविंद्र दिवाकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed