फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Condition of Health ATM in Hathras

Health ATM: हाथरस में लगने थे 16 हेल्थ एटीएम, तीन लगे, इनमें भी दो खराब

Sat, 31 Aug 2024 03:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 03:57 PM IST
सार

हेल्थ एटीएम से ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, बॉडी फैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट आदि करीब 16 तरह की जांच होनी थी। उनकी रिपोर्ट भी तत्काल मिलनी थी।

विज्ञापन
Condition of Health ATM in Hathras
पीएचसी आरती पर बंद पड़ा हेल्थ एटीएम - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस में स्वास्थ्य केंद्रों पर 16 तरह की जांच करने के लिए हेल्थ एटीएम लगाने की योजना दो साल बाद भी एक कदम आगे नहीं सरक पाई है। जिले में 16 एटीएम लगाए जाने थे, तीन ही लग पाए। इनमें भी दो शुरू होने के एक माह बाद से ही बंद पड़े हैं। एक हेल्थ एटीएम सात दिन पहले शुरू हो पाया है।

विज्ञापन


साल 2022 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बामौली, आरती और टिकारी में हेल्थ एटीएम लगाए गए थे। एक माह तक इन्होंने काम किया, लेकिन इसके बाद ये खराब हो गए। इसमें बड़ी समस्या इन्हें चलाने वाले ऑपरेटर नहीं होने से आई। बामौली में सात दिन पहले लैब तकनीशियन की तैनाती हुई तो उसने आकर एटीएम चालू किया। आरती और टिकारी पर ये अभी भी बंद पड़े हैं। बामौली के हेल्थ एटीएम के चालू होने से यह भी साफ हो गया कि इसमें कोई बड़ी खामी नहीं थी, संचालन से संबंधित समस्या थी। लोगों का कहना है कि स्थानीय स्टाफ को प्रशिक्षण देकर इन्हें चलाया जा सकता है।
विज्ञापन


इन सीएचसी व पीएचसी पर लगाए जाने थे हेल्थ एटीएम
सीएचसी सादाबाद, सीएचसी सिकंदराराऊ, सीएचसी सासनी, सीएचसी मुरसान, सीएचसी सहपऊ, सीएचसी हसायन, सीएचसी महौ, सीएचसी कुरसंडा, पीएचसी बिसावर, पीएचसी टिकारी, पीएचसी चंदपा, पीएचसी हाथरस जंक्शन, पीएचसी महमूदपुर, पीएचसी नगला वीर सहाय, पीएचसी मानिकपुर, नगरीय पीएचसी मधुगढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये जांचें होनी हैं हेल्थ एटीएम से
हेल्थ एटीएम से ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन, लंबाई, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, बॉडी मास इंडेक्स, बॉडी फैट, डिहाइड्रेशन, पल्स रेट आदि करीब 16 तरह की जांच होनी थी। उनकी रिपोर्ट भी तत्काल मिलनी थी।

हेल्थ एटीएम जब से लगा है, तब से ही यह बंद पड़ा है। कभी कहा जाता है कि ऑपरेटर नहीं है, कभी कोई तकनीकी समस्या बता दी जाती है।-ललित शर्मा निवासी गांव खोंडा।
2022 में हेल्थ एटीएम लगा था, लेकिन अभी तक कोई सुविधा नहीं मिली है। जब से लगा है, सिर्फ खड़ा हुआ है।-वीरपाल सिंह, टिकारी।
दोनों हेल्थ एटीएम के बारे में जानकारी ली जाएगी। अगर बंद पड़े हैं, तो चालू कराए जाएंगे।-मंजीत सिंह, सीएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed