फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Condition of cow protector staging a sit-in protest deteriorates, he faints.

Hathras News: धरने पर बैठे गो रक्षक की बिगड़ी हालत, बेहोश

Tue, 09 Jun 2026 12:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 09 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Condition of cow protector staging a sit-in protest deteriorates, he faints.
गांव नगला मानधाती की गोशाला के बाहर धरने पर बैठे गोरक्षक की गर्मी से तबीयत बिगड़ गई। संवाद - फोटो : Samvad
ग्राम पंचायत सिहोरी के मजरा नगला मानधाती की अस्थायी गोशाला में सोमवार को डिप्टी सीवीओ कैलाश चंद्र लोधी द्वारा गोरक्षकों को छुट्टा सांड़ कहे जाने पर विवाद हो गया। भड़के गोरक्षकों ने गोशाला के बाहर धरना प्रदर्शन किया। तेज धूप में एक गोरक्षक की हालात बिगड गई। उसे सीएचसी पहुंचाया गया और वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन

यह वाकया तीन गायों की मौत व उनके अवशेष गोशाला के अंदर ही भूमिगत करने की शिकायत के बाद हो रही जांच के दौरान हुआ। इसकी जांच करने के लिए बीडीओ अनुज मिश्र निरीक्षण कर रहे थे। उनके साथ एडीओ प्रेमकिशोर यादव और पशुचिकित्सक डॉ. पीयूष सिंह भी मौजूद थे। इसकी सूचना मिलते ही गोरक्षक भी पहुंच गए। टीम ने गायों की मौत की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और गोशाला से निकल गई।
विज्ञापन

इसी दौरान सिकंदराराऊ के डिप्टी सीवीओ कैलाश चंद्र लोधी पहुंचे। उस वक्त ग्राम पंचायत सचिव शिवकुमार, प्रधान पति जितेंद्र कुमार, हसायन ब्लॉक के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.पीयूष सिंह वहां पर थे। गोरक्षक जतिन कुमार, रामानुजन कौशिक और संदीप उपाध्याय भी मौजूद थे। सीवीओ ने गोरक्षकों से कहा कि गोशाला में छुट्टा सांड़ की तरह घूम रहे हो, आपने किससे अनुमति ली है..? इसी बात पर गोरक्षक भड़क गए और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। गोरक्षकों ने गोशाला के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरक्षकों ने कहा कि वे मंगलवार को डीएम से इसकी शिकायत करेगें। टिनशेड की तपिश से गोवंश बीमार हो रहे हैं। मर जाने पर उन्हें गोशाला में ही मिट्टी डलवाकर दबा दिया जाता है। डिप्टी सीवीओ कैलाश चंद्र लोधी ने बताया कि रविवार और सोमवार को गोशाला में किसी गोवंश की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed