फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Community health officer died after being hit by an unknown vehicle

Hathras News: अज्ञात वाहन ने बाइक से भरतपुर जा रहे स्वास्थ्य कर्मी में मारी टक्कर, हुई मौत

Sat, 05 Jul 2025 06:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 05 Jul 2025 06:26 PM IST
सार

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर कार्तिक सेन बाइक से भरतपुर जा रहे थे। अगसौली चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत सड़क किनारे पटरी के नीचे जा गिरे।

विज्ञापन
Community health officer died after being hit by an unknown vehicle
मृतक कार्तिक सेन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सिकंदराराऊ के कासगंज रोड स्थित गांव अगसौली के पास 5 जुलाई की सुबह करीब छह बजे सिकंदराराऊ आ रहे युवा स्वास्थ्य कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्वास्थ्य कर्मी की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव बैर निवासी कार्तिक सेन (26) पुत्र बल्देव प्रसाद कासगंज जिले के सहावर स्थित अस्पताल में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के पद पर तैनात थे। 5 जुलाई की सुबह वह बाइक से भरतपुर जा रहे थे। अगसौली चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक समेत सड़क किनारे पटरी के नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


मौके पर भीड़ लग गई। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन को लेकर मौके से भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed